फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths died in road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 08 Mar 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accident
काकोरी। काकोरी इलाके में आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर बड़ागांव के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार ट्रिपलिंग कर जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि रहीमाबाद के ढेढेमऊ निवासी जितेंद्र (28) बृहस्पतिवार देर रात दो साथियों से आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से होते हुए घर लौट रहे थे। बड़ागांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार जितेंद्र और उनके दोनों साथी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची काकोरी पुलिस ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र व उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृत जितेंद्र के साथी की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। वहीं, घायल युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जितेंद्र के भाई शिवकुमार ने बताया कि छोटा भाई शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जितेंद्र के परिवार में पत्नी रोशनी व एक साल की बेटी जाह्नवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed