{"_id":"68868e77c692b2fd19071f16","slug":"two-youths-died-in-a-collision-between-two-bikes-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1313036-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की गई जान
विज्ञापन
मृतक फूलचंद व आशीष यादव की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। धर्मावत खेड़ा गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों आशीष कुमार यादव(35) और फूलचंद्र (35) की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक गोसाईगंज सठवारा के आशीष कुमार यादव बिजनौर में कोरियर कम्पनी में काम करते थे। रविवार की शाम लगभग पांच बजे वह बाइक से घर आ रहे थे। धर्मावत खेड़ा गांव के पास जब वह पहुंचे, तभी खुजौली की तरफ से बाइक से आ रहे पटरी दुकानदार पुरसैनी गांव के फूलचंद्र की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार आशीष व फूलचंद्र हेलमेट नहीं पहने थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त दोनों बाइक की रफ्तार भी अधिक थी। टक्कर में दोनों के सिर पर चोट लगी और मौत हो गई। अगर दोनों लोग हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
आशीष के परिवार में पत्नी व मासूम बेटा अध्यांत (1) पिता मलखान, मां और बड़ा भाई संजय है। आशीष परिवार में कमाने वाले अकेले थे। फूलचंद के परिवार में पत्नी रूबी व एक बेटा कृष्णा(11) है। फूलचन्द्र पीजीआई के कल्ली पश्चिम बाजार में फुटपाथ पर जूते चप्पल की दुकान लगाते थे। वह भी परिवार में अकेले कमाने वाले थे। दोनों की मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।