{"_id":"5ef5d3f38ebc3e42ce0b6262","slug":"two-youths-died-after-drowning-in-gomti-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोमती में डूबने से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम, परिजनों ने की जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोमती में डूबने से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम, परिजनों ने की जांच की मांग
Fri, 26 Jun 2020 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ठाकुरगंज के घैला पुल के पास गोमती में बुधवार शाम आठ युवक नहाने गए थे। इस दौरान अरुण सिंह (24) व विजय यादव (28) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई लेकिन उनके शव नहीं मिले। गुरुवार सुबह दोनों के शव नदी में उतराते मिले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया, विकासनगर के सेक्टर-तीन निवासी विजय यादव, मड़ियांव के पश्चिम गांव निवासी अरुण सिंह, साथी जितेंद्र, शेखर, सचिन, अजय, पंकज, धर्मेंद्र साथ छुट्टी के कारण बुधवार शाम गोमती में नहाने गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी लोग नदी किनारे नहा रहे थे। तभी अरुण और विजय गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूबने लगे। दोस्तों ने शोर मचाया। उनकी मदद के लिए कुछ लोग आगे आए मगर तब तक दोनों डूब गए थे। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। आम्रपाली चौकी इंचार्ज वीरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों के शव नदी में उतराते मिले।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया आरोप
शव मिलने के बाद परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। वहां पर शाम नहाने गए साथियों में जितेंद्र भी मौजूद था। उसे देख परिजन भड़क गए और उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों ही परिवार के सदस्यों ने आशंका जाहिर की है और साजिश के तहत दोनों को नदी में डुबोने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
विजय मड़ियांव स्थित एक निजी गैराज में मिस्त्री था जबकि अरुण अपनी खुद की कार किराए पर चलाता था। विजय की तीन साल पहले सर्वेश कुमारी से शादी हुई थी। उसके कोई औलाद नहीं है। अरुण के परिवार में मां मीना कुमारी, एक बहन और भाई करन है। करण ने दोस्तों से पूछताछ की मांग की है। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
विजय मड़ियांव स्थित एक निजी गैराज में मिस्त्री था जबकि अरुण अपनी खुद की कार किराए पर चलाता था। विजय की तीन साल पहले सर्वेश कुमारी से शादी हुई थी। उसके कोई औलाद नहीं है। अरुण के परिवार में मां मीना कुमारी, एक बहन और भाई करन है। करण ने दोस्तों से पूछताछ की मांग की है। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया।