{"_id":"6a612d2808d9463b9104fce1","slug":"two-young-women-beaten-for-objecting-to-the-erasure-of-expiry-dates-lucknow-news-c-13-lko1096-1839906-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक्सपायरी डेट मिटाने के विरोध पर दो युवतियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक्सपायरी डेट मिटाने के विरोध पर दो युवतियों को पीटा
Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के जलालपुर स्थित कॉस्मेटिक स्टोर पर एक्सपायरी डेट मिटाने का विरोध करने पर दो युवतियों को पीटा गया। युवतियों ने दुकान मालिक और तीन महिला कर्मचारियों पर अभद्रता, छेड़छाड़ व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित युवती के अनुसार, 18 जुलाई को वह सहेली के साथ श्रीबालाजी होलसेल कॉस्मेटिक स्टोर पर खरीदारी करने गई थी। उसे उत्पादों के लेबल से एक्सपायरी डेट मिटाने का संदेह हुआ। उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दुकान मालिक ने अभद्रता व छेड़छाड़ करते हुए उन्हें धमकी दी।
पीड़िता ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो दुकान की तीन महिला कर्मचारियों ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और मारापीटा। पुलिस ने दोबारा पहुंचकर युवतियों को बाहर निकाला और छीना मोबाइल वापस दिलाया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।