फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two women carrying box filled with gold ornaments

सोने से भरा डिब्बा ले उड़ी दो नकाबपोश महिलाएं

Thu, 18 Jul 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two women carrying box filled with gold ornaments
बाराबंकी। सराफा की दुकान पर पायल खरीदने आई दो नकाबपोश महिलाएं लाखों रुपये कीमत के जेवर लेकर भाग गईं। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना के ग्राम लिलौली निवासी रामू सोनी पुत्र कृष्णकुमार सोनी की कुर्सी क्षेत्र के अनवारी कस्बे में जानू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह रामू दुकान के काम से लखनऊ गए थे।
विज्ञापन

दुकान पर उसके छोटे भाई मोहित व शोभित बैठे थे। दोपहर एक बजे दो नकाबपोश महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और पायल दिखाने को कहा। मोहित लॉकर से पायल निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मौका पाकर नकाबपोश महिलाओं ने काउंटर पर पहले से रखा सोने के गहनों से भरा डिब्बा चुराकर भाग गईं। मोहित व शोभित को इसकी भनक तक नहीं लगी।
शाम को जब रामू पहुंचे और दुकान बंद करने लगे तो गहने का एक डिब्बा गायब होने का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में वही नकाबपोश महिलाएं गहने का डिब्बा चुराकर भागती दिखी हैं। इस संबंध में उमरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed