{"_id":"5f8298708ebc3e5fad3a9e82","slug":"two-vehicles-trampled-police-men-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, चेंकिंग अभियान के दौरान बेकाबू ट्रक ने जवान को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, चेंकिंग अभियान के दौरान बेकाबू ट्रक ने जवान को रौंदा
Sun, 11 Oct 2020 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मृतक सिपाही।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में राही गांव के पास शनिवार की रात एक डंपर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी जिसमें सिपाही उमेश कुमार की मौत हो गई और उसका साथी अतुल कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए रायबरेली अमावा रोड समेत अन्य मार्गों पर चेकिंग लगाई गई तो दूसरे ट्रक ने पीआरडी जवान राजदेव को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी मेवालाल घायल हो गया। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना मिल एरिया पर दोनों प्रकरण से संबंधित मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले चालक और वाहन को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन