फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two trucks collide, driver dead, four injured

Lucknow News: दो ट्रक टकराए, चालक की मौत, चार घायल

Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide, driver dead, four injured
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में मंगलवार तड़के गलत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की सामने से आ रहे मवेशी लदे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। इसके अलावा ट्रक में लदे आठ मवेशियों में से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के नग्लापान निवासी चालक गौरव (27) अपने पांच साथियों के साथ ट्रक में मवेशी लादकर बिहार से फिरोजाबाद जा रहे थे। ट्रक में गौरव के अलावा तीन लोग आगे, जबकि दो पीछे बैठे थे।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के चार बजे किसान पथ पर अयोध्या की ओर से गलत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने गौरव के ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक गौरव की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिट्टी लदे ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मृतक के भाई अमित के मुताबिक, गौरव के परिवार में पत्नी कल्पना व एक बेटी है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे करवाया गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed