फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two trains affected by farmer movement in Punjab

Lucknow News: पंजाब में किसान आंदोलन से दो ट्रेनें प्रभावित

Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Two trains affected by farmer movement in Punjab
रायबरेली। पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। पंजाब की ओर से आने वाली दो ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिनकी लेटलतीफी अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। इनमें पंजाब मेल पौने पांच घंटे और अर्चना एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से आई। इन ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है, जिससे लेटलतीफी बढ़ी है।
विज्ञापन


लुधियाना-अंबाला कैंट रेल खंड में किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसी रेल खंड से होकर पंजाब मेल और अर्चना एक्सप्रेस आती है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौने पांच घंटे और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस लगभग आठ घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से आई। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि ज्यादा विलंब से आने वाली ट्रेनें किसान आंदोलन के कारण प्रभावित हुई हैं। बाकी ट्रेनें भी पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।


वंदेभारत ट्रेन से टकराया मवेशी, मालगाड़ी रोकी
रायबरेली। प्रयागराज से रायबरेली और लखनऊ होते हुए गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। यह घटना बृहस्पतिवार शाम रायबरेली रेलवे स्टेशन से पहले मधुबन क्रॉसिंग के निकट हुई। इस घटना से वंदेभारत को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही ट्रेन के संचालन पर कोई असर पड़ा।

घटना की वजह मालगाड़ी को रायबरेली स्टेशन पर आधे घंटे तक रोकना पड़ा। यह मालगाड़ी रायबरेली से दरियापुर होते हुए उन्नाव के तकिया स्टेशन जानी थी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि वंदेभारत से मवेशी टकराया। वंदेभारत ट्रेन तय समय पर रवाना हो गई। आधे घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही, जिसे बाद में धीमी रफ्तार से रवाना कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed