फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two terrorists in Lucknow: ATS's action was taken, both were aware, preparations were made to escape

लखनऊ में दो आतंकी : एटीएस की कार्रवाई की लग गई थी दोनों को भनक, भागने की थी तैयारी

Mon, 12 Jul 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 08:43 PM IST
सार

मिनहाज अहमद के घर से कुछ दूरी पर पंचर बनाने वाले दानिश ने गिरफ्तारी के दूसरे दिन कई राज उगले। उसने कहा कि रविवार सुबह शाहिद उनके पास पहुंचा था। उसने अपनी गाड़ी पंचर होने की बात कही। उसे साथ लेकर गैराज में गया।

विज्ञापन
Two terrorists in Lucknow: ATS's action was taken, both were aware, preparations were made to escape
घर के बाहर तैनात एटीएस (बाएं), गिरफ्तार आंतकी मिनहाज (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकोरी के दुबग्गा बेगरिया में अलकायदा आतंकवादी मिनहाज और उसके करीबी शाहिद को एटीएस ने पकड़ लिया है। एटीएस की कार्रवाई की भनक दोनों को लग गई थी। शनिवार शाम से एटीएस व क्राइम ब्रांच ने मिनहाज व शाहिद के घर पर निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। लगातार अंजान लोगों की आमद देख दोनों को संदेह हो गया था। रविवार सुबह भागने की पूरी तैयारी कर चुके थे। लेकिन उनकी गाड़ी पंचर हो गई थी। गैराज में ही उसने घर के पास रहने वाले कारीगर को बुलाकर टायर सही करवाया। रूपये के लेनदेन को लेकर उससे कुछ कहासुनी हो गई। इसी कारण दोनों को भागने का मौका नहीं मिल सका। इसी बीच एटीएस ने पूरे  इलाके को घेर लिया।

विज्ञापन


अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज अहमद के घर से कुछ दूरी पर पंचर बनाने वाले दानिश ने गिरफ्तारी के दूसरे दिन कई राज उगले। उसने कहा कि रविवार सुबह शाहिद उनके पास पहुंचा था। उसने अपनी गाड़ी पंचर होने की बात कही। उसे साथ लेकर गैराज में गया। जहां उसने पंचर टायर बदलवाया। इसी दौरान एक रिम भी खराब दिखी तो पंचर टायर के रिम को बदलने को कहा। इसी बीच करीब 9 बज गये थे। दानिश ने पंचर बनाने व रिम बदलने के लिए 2500 रुपये की मांग की । इस बात पर शाहिद और दानिश के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


मिनहाज को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने दानिश को कुछ देर बाद रुपये लेने के लिए कहा। दानिश वहां से चला गया। दानिश के मुताबिक उसके कुछ देर बाद शाहिद भी घर से निकला था। लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसे कुछ लोग अपने साथ चार पहिया गाड़ी से लेकर पहुंचे। इसी बीच एटीएस के कमांडो व भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद से पूरा इलाका घेर लिया गया था। सोमवार को मिनहाज के कार के बारे में पुलिस व एटीएस की टीमें पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मिनहाज की कार की लोकेशन राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में मिली है। इसकी पुष्टि के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एटीएस फुटेज के आधार पर कार की हर गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वहीं शहर से बाहर निकलने वाले हर टोल प्लाजा पर गाड़ी नंबर भेजकर इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है कि कितनी बार शहर से गाड़ी बाहर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के मुताबिक मिनहाज घर से अक्सर देर शाम को निकलता था। ज्यादातर वह अपने घर में ही रहता था। कुछ ही लोगों से उसका मिलना जुलना था। वह अक्सर घर के अंदर जाने वाले लोगों से ही बातचीत करता था। सड़क पर किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत नहीं करता था। कब घर से निकलता था कितनी देर में वापस आ जाता था। इसके बारे में किसी को भनक भी नहीं लगती थी। हालांकि शाहिद गैराज का काम करता था। जिसके कारण वह आसपास के कुछ लोगों से बातचीत करता था। पड़ोसी आलम के मुताबिक शाहिद के व्यवहार से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी ऐसी गलत गतिविधियों में शामिल हैं। मिनहाज के बारे में उसे कोई खास जानकारी नहीं है।


मिनहाज से कोई सरोकार नहीं
अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज के पड़ोसी शाहिद की पत्नी राजिया है। राजिया के मुताबिक उसके परिवार का मिनहाज से कोई सरोकार नहीं है। कोई लेनादेना नहीं है। वह पड़ोसी होने के कारण बातचीत करते थे। इसके अलावा कुछ नहीं जानती है। शाहिद किसी गलत कार्यों में शामिल है। इसके बारे में उसे भरोसा नहीं हो रहा है। मिनहाज का परिवार भी सीधा-साधा है। पता नहीं कैसे क्या हो गया। इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हूं। जो भी पुलिस बता रही है गलत है। ऐसा कुछ नहीं है। सिर्फ फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed