फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two teenagers riding a scooter died after colliding with an SUV while performing stunts

Lucknow News: स्टंटबाजी में स्कूटी सवार दो किशोरों की एसयूवी से टकराकर मौत

Mon, 26 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers riding a scooter died after colliding with an SUV while performing stunts
स्टंटबाजी में स्कूटी सवार दो किशोरों की एसयूवी से टकराकर मौत
लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की जान चली गई। बाजारखाला के बुलाकी अड्डा निवासी पीयूष गहलोत (15) और उसका दोस्त आयुष (17) आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर स्कूटी से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान मौदा मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार स्कूटी सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी आयुष चला रहा था और दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के वक्त स्कूटी अनियंत्रित होकर एसयूवी से टकरा गई। एसयूवी को दिल्ली निवासी एक बैंक अधिकारी चला रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
पीयूष कक्षा सात का छात्र था, जबकि आयुष एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार दोनों रविवार को दोपहर नहाने के बहाने घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारजन अस्पताल पहुंचे, वहां शव देखकर कोहराम मच गया। आयुष के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है, जबकि पीयूष के परिवार में उसके माता-पिता और दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि एसयूवी चालक गजियाबाद के वसुंधरा का रहने वाला रवि रंजन दिल्ली में बैंक में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ लखनऊ आ रहा था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे की वजह से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed