{"_id":"66f4151b6d59989e2203e392","slug":"two-teen-aged-girls-get-drown-in-sarayu-river-in-bahraich-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सरयू नदी के किनारे मां के साथ पूजा करने गईं दो किशोरियां डूबीं, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सरयू नदी के किनारे मां के साथ पूजा करने गईं दो किशोरियां डूबीं, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 25 Sep 2024 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:20 PM IST
सार
दोनों किशोरियों को डूबता देख उनकी माताओं ने शोर मचाया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण सरयू तट पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबीं किशोरियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडखड़िया के मजरा मौरहवा निवासी सीमा (16) व लाली (11) बुधवार की शाम मां के साथ सरयू तट पर पूजा करने गई थी। इस दौरान दोनों नदी में डूब गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिला था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौरहवा निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनकी बेटी सीमा व वीरेन्द्र की बेटी लाली अपनी माताओं के साथ पूजा करने गई थी। दोनों की माताएं सरयू तट पर पूजा-अर्चना कर रही थी। वहीं सीमा व लाली सरयू नदी में नहा रही थीं। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।
विज्ञापन
दोनों किशोरियों को डूबता देख उनकी माताओं ने शोर मचाया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण सरयू तट पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरु की लेकिन शव नहीं मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना पर सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शाम 5.30 बजे दो किशोरियों के डूबने की सूचना दी थी। टीम के साथ पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करवा रहे हैं।
विज्ञापन