{"_id":"63392ec8f7d5df53bb7b9dac","slug":"two-suspended-ips-officers-resumed-their-service-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिकरू कांड के बाद निलंबित किए गए डीआईजी समेत दो आईपीएस अफसर बहाल, विभागीय जांच जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिकरू कांड के बाद निलंबित किए गए डीआईजी समेत दो आईपीएस अफसर बहाल, विभागीय जांच जारी रहेगी
Sun, 02 Oct 2022 06:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:03 PM IST
सार
यूपी में लंबे समय से निलंबित चल रहे दो आईपीएस अफसरों को बहाल कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने रविवार को लंबे समय से निलंबित चल रहे दो आईपीएस अधिकारियों को बहाल कर दिया है। इसमें बिकरू कांड के बाद निलंबित किए गए डीआईजी अनंत देव और गाजियाबाद से एसएसपी के पद से निलंबित किए गए पवन कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की विभागीय जांच जारी रहेगी। अनंत देव लंबे समय तक कानपुर नगर के एसएसपी थे। डीआईजी बनने के बाद उन्हें कानपुर नगर से हटाकर एसटीएफ में तैनाती दी गई थी। लेकिन अनंत देव के हटने के कुछ ही दिन बाद कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाश विकास दुबे और उसके गुर्गों ने दबिश देने गए पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसमें 8 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आरोप अनंत देव पर लगे जिसके बाद उन्हें पीएसी सेक्टर मुरादाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। बिकरू कांड की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अनंत देव को 12 नवंबर 2020 को निलंबित कर दिया गया था। अब लगभग दो वर्ष बाद उनकी बहाली की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा गाजियाबाद से काम में लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए पवन कुमार को भी बहाल कर दिया गया है। पवन को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के फौरन बाद 31 मार्च 2022 को निलंबित कर दिया गया था। छह माह बाद उन्हें भी बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
तीन अधिकारी अब भी चल रहे निलंबित
मौजूदा समय में अनंत देव और पवन कुमार की बहाली के बाद तीन अधिकारी अब भी ऐसे हैं जो निलंबित हैं। इसमें 14 फरवरी 2019 को निलंबित किए गए एडीजी जसवीर सिंह, महोबा में एसपी के बाद से भ्रष्टाचार के आरोप में 9 सितंबर 2020 को निलंबित किए गए मणिलाल पाटीदार और बिना छुट्टी स्वीकृत हुए विदेश जाने के आरोप में 27 अप्रैल 2022 को निलंबित की गईं अलंकृता सिंह का नाम शामिल हैं।
अब पांच अधिकारी प्रतीक्षारत
अनंत देव और पवन दोनों को बहाल करने के बाद प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। मौजूदा समय में पांच ऐसे अधिकारी हैं जो प्रतीक्षारत हैं। इन दो अधिकारियों के आलावा 1 अगस्त 2022 को लखनऊ पुलिस आयुक्त के पद से हटाए गए डीके ठाकुर, कानपुर पुलिस आयुक्त के पद से हटाए गए विजय सिंह मीणा और 7 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए अजय मिश्रा का नाम शामिल है।