फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two summer special trains will be extended

Lucknow News: दो समर स्पेशल ट्रेनों का होगा विस्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two summer special trains will be extended

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन नई दिल्ली से गोरखपुर वाया लखनऊ के बीच चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 अगस्त तक करने की तैयारी में है। इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर समर स्पेशल अभी प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ व सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचती है। वापसी में गाड़ी संख्या 04021 प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर दोपहर सवा एक बजे लखनऊ व रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर रुकती है। ऐसे ही गुवाहाटी से श्रीगंगानगर वाया लखनऊ समर स्पेशल का भी विस्तार किया जाएगा। 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर समर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से शाम सवा छह बजे चलकर लखनऊ रात 2:10 बजे होते हुए अगली सुबह 3:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed