{"_id":"5e870c048ebc3e7117047812","slug":"two-students-died-after-drowning-in-gomti-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमती में नहाने गए दो छात्र डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमती में नहाने गए दो छात्र डूबे, मौत
Fri, 03 Apr 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मड़ियांव के सैरपुर निवासी छात्र सत्यम वर्मा और आकाश शर्मा शर्मा की गुरुवार को गोमती में डूबने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के मुताबिक कमलेश वर्मा का बेटा सत्यम व पड़ोसी विष्णु शर्मा का बेटा आकाश व एक अन्य युवक गोमती में नहाने गए थे।
विज्ञापन
नहाते समय सत्यम गहरे पानी में चला गया उसे बचाने गया आकाश भी अपनी जान गंवा बैठा।
वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में गोसाईंगंज के मदारपुर निवासी हेमराज का शव बाग में लटकता मिला। प्रधान उमेश शर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वह नशे का आदी था।
विज्ञापन
काम न पाने के कारण काफी परेशान था घर में विवाद हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक हेमराज ने खुदकुशी की है।