फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two student groups clash at Bhatkhande University, one student suffers head injuries, three suspended, and a committee formed

Lucknow News: भातखंडे विवि में दो छात्र गुटों में मारपीट, एक का सिर फूटा, तीन निलंबित, कमेटी गठित

Sun, 12 Oct 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two student groups clash at Bhatkhande University, one student suffers head injuries, three suspended, and a committee formed
लखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में शनिवार शाम दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक छात्र का सिर फट गया। इस मामले में कैसरबाग थाने में तहरीर भी दी गई। विवि प्रशासन ने छात्रों के अभिभावकों को बुलाया तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने देर शाम मारपीट के आरोपी तीन छात्रों को निलंबित कर दिया। उन्होंने कमेटी का भी गठन किया है।
विज्ञापन


विवि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवि परिसर में पैसों के लेन देन पर यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे संगीत डिप्लोमा के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमेें एक छात्र का सिर फट गया। कैसरबाग कोतवाली के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं, कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की मारपीट की घटना पहली बार प्रकाश में आई है। जिस समय मारपीट हुई, उस समय मैं विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं थी। वापस आने पर मारपीट की जानकारी मिली। तत्काल अनुशासनात्मक कमेटी का गठन कर दिया गया है। तीन छात्रों को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed