फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two special trains will run from new delhi to dibrugarh

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच लखनऊ होेकर चलेंगी दो एसी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 11 Oct 2020 02:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from new delhi to dibrugarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच वाया लखनऊ दो एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसमें एक साप्ताहिक और दूसरी हफ्ते में दो बार चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर से सोमवार और शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन 02505 चलेगी। यह डिब्रूगढ़ से रात 10 बजे चलकर सुबह 6:10 बजे लखनऊ और दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 15 अक्तूबर से नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एसी स्पेशल ट्रेन 02506 बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9:25 बजे चलकर लखनऊ शाम 5:25 बजे और तड़के 3 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। दूसरी साप्ताहिक ट्रेन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एसी स्पेशल 02503 भी 15 अक्तूबर से बृहस्पतिवार को और 20 अक्तूबर से मंगलवार को नई दिल्ली डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 02504 चलेगी।
विज्ञापन


यह डिब्रूगढ़ से शाम 7:50 बजे चलकर सुबह 6:10 बजे लखनऊ और नई दिल्ली में दोपहर 1:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 9:25 बजे रवाना होकर लखनऊ में शाम 5:25 बजे और अगली सुबह 5:15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियां नई दिल्ली से मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, बलिया, छपरा हाजीपुर, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार और न्यू बोंगाईगांव होकर चलेंगी। इनमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी के कोच लगाए जाएंगे।


17 से चलेगी एलटीटी-लखनऊ एसी स्पेशल
एलटीटी से लखनऊ के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से चलेगी। ट्रेन दोपहर 1:40 बजे चलकर अगली दोपहर 1:45 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में 18 अक्तूबर को लखनऊ-एलटीटी एसी स्पेशल 02122 रविवार को चलेगी। लखनऊ से ट्रेन शाम 4:10 बजे रवाना होकर अगली शाम 5:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed