फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two special trains will run for mumbai

यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

Fri, 09 Feb 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Feb 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
two special trains will run for mumbai
- फोटो : डेमो
गर्मी की छुट्टियों में मुंबई जाने की योजना बनाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें एक सुविधा ट्रेन भी शामिल है। ट्रेन नंबर 82908 स्पेशल 13 अप्रैल से एक जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन झांसी, बीना, उज्जैन और बड़ोदरा होते हुए अगले दिन रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 82907 सुविधा ट्रेन 12 अप्रैल से 31 मई तक प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से शाम 7:35 बजे रवाना होकर, अगले दिन रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन में स्लीपर की तीन, एसी सेकंड की दो और एसी थर्ड की आठ बोगियां होंगी। इसी तरह ट्रेन 09014 स्पेशल आठ से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:35 बजे रवाना होकर उज्जैन, रतलाम के रास्ते अगले दिन रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगी अतिरिक्त बोगी

two special trains will run for mumbai
डेमो - फोटो : amar ujala
जबकि ट्रेन नंबर 09013 स्पेशल सात से 28 जून तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 7:35 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर अगले दिन रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन 19715 एवं ट्रेन नंबर 19716 लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस में 27 फरवरी तक जयपुर से जबकि 28 फरवरी तक लखनऊ जंक्शन से एसी थर्ड व एसी सेकंड की एक कंपोजिट बोगी लगेगी।

इसी तरह ट्रेन 19601 एवं ट्रेन नंबर 19602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में एसी थर्ड श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी तीन से 24 फरवरी तक उदयपुर से जबकि पांच से छह फरवरी तक न्यू जलपाईगुड़ी से लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed