Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two special trains to Lucknow from

Lucknow News: 27 से लखनऊ होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two special trains to Lucknow from
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 27 सितंबर से दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन मऊ-उधना और आनंदविहार-सीतामढ़ी लखनऊ से होकर चलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05017 पूजा स्पेशल 27 सितंबर से पहली नवंबर तक हर शनिवार को मऊ से सुबह 5:30 बजे चलकर बादशाहनगर से दोपहर 2:02 बजे, ऐशबाग से 2:40 बजे होते हुए दूसरे दिन उधना 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05018 पूजा स्पेशल 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार को उधना से दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से दोपहर 2:15 बजे, बादशाहनगर से दोपहर 2:45 बजे होते हुए मऊ पहुंचेगी।

ट्रेन 04016 पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 30 नवंबर तक आनंदविहार से रोजाना दोपहर 3:30 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ रात 1:30 बजे तथा अगली दोपहर तीन बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। ट्रेन 04015 पूजा स्पेशल सीतामढ़ी से 30 सितंबर से पहली दिसंबर तक रोजाना शाम 4:30 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




साप्ताहिक विशेष की मियाद बढ़ी

06529 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 22 दिसंबर तक हर सोमवार को बंगलूरू से शाम सात बजे चलकर चौथे दिन गोमतीनगर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी। 06530 गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलुरु ट्रेन 26 दिसंबर तक हर शुक्रवार को गोमतीनगर से दोपहर 12.20 बजे चलकर चौथे दिन बंगलूरू सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed