फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two special trains started for festivals

Lucknow News: त्योहारों के लिए शुरू हुईं दो स्पेशल गाड़ियां

Wed, 10 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two special trains started for festivals
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। आगामी त्योहारों पर रेलवे की ओर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन का फैसला लिया गया है। गोमतीनगर से न्यू जलपाईगुड़ी और किशनगंज से अमृतसर जंक्शन के लिए ये दोनों ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से गोमतीनगर और 29 सितंबर से तीन नवंबर तक हर सोमवार को गोमतीनगर से न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन चलाई जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 05742, न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर, साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से हर रविवार सात बजे रवाना होकर अगले दिन 7:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमतीनगर से हर सोमवार 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 9:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी जंक्शन, ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर,सोनपुर, छपरा, सिवान जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन और बाराबंकी ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेलगाड़ी संख्या 05734, किशनगंज - अमृतसर जं साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्तूबर से 13 नवंबर तक किशनगंज से हर बृहस्पतिवार 09.10 बजे रवाना होकर 00.10 बजे (अगले दिन) अमृतसर जं पहुंचेगी। इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05733,अमृतसर जं-किशनगंज साप्ताहिक स्पेशल 4 अक्तूबर से 15 नवंबर तक अमृतसर जं से हर शनिवार 04.25 बजे रवाना होकर 17.30 बजे (अगले दिन) किशनगंज पहुंचेगी। ट्रेन बारसोई, कटिहार जं., नौगछिया, मानसी जं., खगडि़या, बेगूसराय, बरौनी जं., हाजीपुर जं, सोनपुर जं., छपरा, सिवान जं., देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी जं.,लखनऊ जं., कानपुर सैंट्रल, इटावा जं.,अलीगढ़ जं.,खुर्जा जं., हापुड़, मेरठ शहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जं.,अंबाला कैंट जं., लुधियाना जं, जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed