फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two solvers arrested

Lucknow News: पीईटी में दो सॉल्वर गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
two solvers arrested
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को नगर क्षेत्र के केंद्रों पर दो सॉल्वर पकड़े गए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनमें एक आरोपी अपने फुफेरे भाई और दूसरा अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

एक सॉल्वर फिरोज गांधी कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पकड़ा गया। इस केंद्र पर जौनपुर जिले के ही केरावत क्षेत्र के कनवानी निवासी अभिषेक यादव की रविवार काे परीक्षा थी। उसके स्थान पर जौनपुर जिले के बक्सा खुशयपुर निवासी जितेंद्र प्रताप यादव परीक्षा दे रहा था। वह अभिषेक की बुआ का बेटा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की जांच के दौरान खुलासा होने पर जितेंद्र को पकड़ लिया गया। केंद्र अध्यक्ष प्रो.मनोज कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी। इसके साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जानकारी दी गई। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने कॉलेज पहुंचकर आरोपी जितेंद्र प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सॉल्वर फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रतापुर में पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा गांव निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई। वह जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के सरांय पदरी गांव निवासी प्रमोद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सूचना पर पहुंची मिल एरिया पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दीपू अपने दोस्त प्रमोद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक केंद्राध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीईटी में पकड़े गए दोनों सॉल्वर से पूछताछ की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed