{"_id":"64870d98534c5a931006fa18","slug":"two-sisters-given-triple-talaq-in-madiyaon-area-in-lucknow-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दहेज के लिए दो बहनों को दिया तीन तलाक, एक ही घर में हुआ था दोनों का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दहेज के लिए दो बहनों को दिया तीन तलाक, एक ही घर में हुआ था दोनों का निकाह
Mon, 12 Jun 2023 05:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:50 PM IST
सार
दहेज में मांगने पर रुपये न देने पर दो बहनों को उनके शौहर ने तलाक दे दिया। महिलाओं का कहना है कि दोनों के पति व ननद सट्टा खेलते थे और नुकसान हो गया तो पैसा लाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव इलाके की रहने वाली दो सगी बहनों ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों के पति हसनगंज खदरा निवासी मोहम्मद अरमान, गुलफाम व उनकी बहन रेशमा सट्टा का धंधा करते हैं। इसमें नुकसान हुआ तो दहेज के नाम पर रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं मिलने पर तीन तलाक दे दिया। दोनों बहनों ने मड़ियांव थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।
दोनों पीड़िताओं के मुताबिक, रमजान के वक्त अरमान और गुलफाम को सट्टे में घाटा हो गया। इससे उबरने के लिए पत्नियों पर मायके से रुपये लेने की बात कही। रेशमा भी पैसों की मांग करने लगी। मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस बीच सगी बहनों की मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों मायके चली गई।
ये भी पढ़ें - गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर विजय को दी गई थी 20 लाख की सुपारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए 42 दिनों में 3500 करोड़ का मिला दान, निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा ट्रस्ट
अरमान और गुलफाम भी ससुराल आ गए और रुपये की मांग करने लगे। इनकार पर 19 जून 2022 को अरमान व गुलफाम ने पत्नियों को तीन तलाक दे दिया। थक-हार कर 9 जून को दोनों बहनों ने केस दर्ज कराया है।