फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   shriram janm bhoomi trust will make an study in nidhi sangrah abhiyan.

Ayodhya: राम मंदिर के लिए 42 दिनों में 3500 करोड़ का मिला दान, निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा ट्रस्ट

Mon, 12 Jun 2023 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने हेतु 42 दिनों तक अभियान चलाया गया था। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इतने बड़े अभियान का अध्ययन करवाएगा। 

विज्ञापन
shriram janm bhoomi  trust will make an study in nidhi sangrah abhiyan.
राम मंदिर निर्माण - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के लिए दो साल पहले चलाए गए निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा। ट्रस्ट का दावा है कि किसी भी मठ-मंदिर के निर्माण के लिए आज तक इतना बड़ा अभियान नहीं चला है। इसलिए इस अभियान का अध्ययन होना चाहिए। 42 दिन तक चले अभियान में देशभर से मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने करीब 3500 करोड़ की निधि समर्पित की थी।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर 15 जनवरी से रविदास जयंती 27 फरवरी 2021 तक देशभर में निधि समर्पण अभियान चलाया था। इस अभियान में ट्रस्ट की ओर से 10,100 व 1000 के कूपन के जरिए मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित किया गया था। इस अभियान में रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की थी, जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर मंदिर निर्माण के लिए यथासंभव योगदान दिया था। इसका परिणाम यह रहा कि 42 दिन के अभियान में देशभर से 3500 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र हुई।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - मैं खुदकुशी कर रहा हूं: वह मामला जिसने आशीष को जान देने पर मजबूर किया, नोट में लिखा- 'कैमरे लगे हैं चेक कर लो'

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं


ट्रस्ट का मानना है कि चूंकि यह देश का अनोखा अभियान है, यही कारण है कि इस अभियान की स्टडी कराई जानी चाहिए। ट्रस्ट सूत्रों ने यह भी बताया कि इस अनोखे अभियान की स्टडी के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रस्ताव भी आ चुका है। वहीं बताया गया कि ट्रस्ट किसी स्थानीय एजेंसी से इस अभियान का अध्ययन कराना चाहती है। कुछ संस्थाओं से बात भी चल रही है, जल्द ही किसी स्थानीय संस्था द्वारा इस अभियान का अध्ययन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed