{"_id":"5fdb121549393060f67a470e","slug":"two-sisters-died-in-an-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत
Thu, 17 Dec 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली कादीपुर के पड़ेला निवासी रामकृष्ण मिश्र उर्फ भोला गुरुवार दोपहर अपनी दो पुत्रियों अंशू (9) व नंदिनी (7) को बाइक से सुल्तानपुर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर दियरा चौराहे के पास कादीपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी दोनों पुत्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी मोतिगरपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण व बाजारवासियों ने राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण चौराहे के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर थानाध्यक्ष मोतिगरपुर शिवकुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।