फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two school seal

परीक्षा के नाम पर स्कूल खोल मनमानी करने पर दो स्कूल सील, दो से जवाब-तलब

Sat, 10 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two school seal
लखनऊ। शहर के कई निजी स्कूल अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं, जिसकी आड़ में कुछ स्कूल मनमानी कर रहे हैं। ऐसी तमाम शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो स्कूलों को सील कर दिया, वहीं विद्यालय निरीक्षक ने दो स्कूलों जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने 15 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। केवल वही स्कूल खुले रहेंगे जिनमें बोर्ड परीक्षाएं और प्रैक्टिकल चल रहे हैं। शहर के कई सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के विद्यालय खुले हैं, जहां पर अभी बोर्ड प्रैक्टिकल का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह स्कूल अपने सभी स्टाफ को बुला रहे हैं। स्कूल खुला है तो फीस और दाखिले से संबंधित कार्य भी करवा रहे हैं। जानकीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षकों को जबरन बुलाए जाने का मामला सामने आया तो डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने स्कूल प्रशासन से बात की। इस पर प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने बताया कि उनके यहां बोर्ड के प्रैक्टिकल चल रहे हैं और उसी से संबंधित शिक्षकों को बुलाया गया है। बाकी स्टाफ को नहीं बुलाया गया। एल्डिको उद्यान स्थित ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों को बुलाए जाने की शिकायत मिली। इस पर डीआईओएस ने स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया। स्कूल प्रशासन से अवनीश सिंह ने बताया की कॉपी-किताब के लिए अभिभावक और बच्चों को बुलाया गया था, लेकिन तुरंत वापस कर दिया गया। डीआईओएस ने बताया कि दोनों स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। उन्होंने आदेश की अवहेलना की है।
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ छात्रों को बुलाने पर देर शाम दो स्कूल सील
सिटी मोंटेसरी स्कूल अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आ रहा है। बोर्ड प्रैक्टिकल के नाम पर स्कूल खोलकर सभी टीचरों को बुलाया और छात्रों को फीस जमा करने के लिए कार्यालय में बुलाया जा रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही शिकायतें मिलने पर पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में प्राइमरी से लेकर सीनियर तक के सभी शिक्षक मौजूद थे। यहां तक कि स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद था। कार्यालय पूरी तरह से खुला हुआ था और कई अभिभावक और छात्र फीस जमा करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम ने पूरे स्कूल का निरीक्षण किया और वहां आए अभिभावकों और छात्रों से बात भी की। निरीक्षण के बाद पुलिस टीम ने कमिश्नर को अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने देर शाम सिटी मोंटेसरी स्कूल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल के लिए ही स्कूल खोलने का आदेश दिया है। स्कूल के अंदर परीक्षा संबंधित कार्यों के स्टाफ और शिक्षक ही मौजूद रहेंगे, लेकिन स्कूल में सभी शिक्षक और सभी स्टाफ मौजूद थे। यहां तक कि अभिभावक और छात्र भी अंदर देखे गए, जो फीस जमा करने आए थे। डीआईओएस ने गुरुवार को ही सीएमएस को दो नोटिस भेजकर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में जवाब मांगा था। उधर, नियमों की अवहेलना करने पर उप जिलाधिकारी सदर की निगरानी में देर शाम गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल ऐंड कॉलेजेस (एसपी सिंह ग्रुप) को भी सील कर दिया। यहां भी जांच में परीक्षा के नाम पर शिक्षकों को स्कूल बुलाने की शिकायत सही पाई गई। वहीं, दोनों स्कूल प्रबंधन से जिला प्रशासन ने जवाब तलब किया है कि क्यों न संस्थान संचालन करने की अनुमति निरस्त कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी शिक्षकों को बुलाने की शिकायत
कुछ स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने की शिकायत है। सीएमएस ने सभी कक्षाओं के शिक्षकों को बुलाने के साथ ही शाम तीन बजे तक ड्यूटी करने का फरमान दिया है। वृंदावन योजना स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में भी शिक्षकों को बुलाकर उनसे ड्यूटी कराए जाने की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed