{"_id":"6492ca6d9e53c24d89015253","slug":"two-prisoners-died-in-sultanpur-jail-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: जिला कारागार में दो कैदियों ने फांसी लगाकर जान दी, घटना से हड़कंप, अफसरों ने फोन बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: जिला कारागार में दो कैदियों ने फांसी लगाकर जान दी, घटना से हड़कंप, अफसरों ने फोन बंद किया
Wed, 21 Jun 2023 04:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:17 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिला कारागार में दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया है। अफसरों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
जांच करने के लिए पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इतनी बड़ी घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। कोतवाली नगर के गभड़िया के पास जिला कारागार स्थित है। बुधवार दोपहर जेल में दो कैदियों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना अधिकारियों दी। सूचना के बाद जेल के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। घटना के बाद से जेल अधीक्षक का फोन बंद है। जिन दो कैदियों की जेल में मौत हुई है।
विज्ञापन
उनकी पहचान अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।