{"_id":"6914f4898a8a50dea40e7d83","slug":"two-policemen-honored-for-saving-a-young-mans-life-lucknow-news-c-13-knp1002-1468552-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की जान बचाने वाले दो सिपाही सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की जान बचाने वाले दो सिपाही सम्मानित
Thu, 13 Nov 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देते डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल।
मोहनलालगंज। सूचना मिलने पर दो मिनट में पहुंचकर फंदा लगा रहे युवक को बचाने वाले सिपाही किशन जायसवाल व सतेंद्र को डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मंगलवार की सुबह कुढ़ा गांव में पत्नी से विवाद के बाद गुड्डू (32) कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग आ गए। युवक के भाई विशाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दो मिनट में मौके पर पहुंचे दोनों सिपाही बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गुड्डू को फंदे से उतार लिया।