{"_id":"687027df71196c28490f8279","slug":"two-people-were-bitten-by-dogs-in-faizullahganj-lucknow-news-c-13-knp1050-1286632-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में कुत्तों ने दो को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में कुत्तों ने दो को काटा
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में कुत्ते ने बच्चे को काटा।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में आवारा कुत्तों ने बुधवार को बुजुर्ग महिला और बृहस्पतिवार को एक बच्चे को काट लिया। कुत्तों के बढ़ते आतंक से इलाके के लोगों में दहशत है।
फैजुल्लागंज के गाजीपुर इलाके की करिश्मा ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे रास्ते से गुजर रही बजुर्ग महिला पर एक कुत्ते ने हमला कर उनके पैर पर काट लिया। बृहस्पतिवार सुबह कुत्ते ने साइकिल से जा रहे बच्चे को दौड़ाकर काट लिया।
करिश्मा ने बताया कि डेढ़ महीना पहले आठ वर्ष के आकाश को भी कुत्ते ने काट लिया था। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने की शिकायत नहीं आई है। फिर भी शुक्रवार को टीम भेजी जाएगी।