फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people duped of Rs 23.46 lakh in the name of investment by fraudsters

Lucknow News: निवेश के नाम पर जालसाजों ने दो से ठगे 23.46 लाख

Thu, 09 Apr 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two people duped of Rs 23.46 lakh in the name of investment by fraudsters
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर दो लोगों से 23.46 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने छह और सात अप्रैल को साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिनहट के मटियारी संत शिवनाथ नगर निवासी राकेश मिश्र के अनुसार, 30 जनवरी को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। शुरुआत में जालसाजों ने करीब 50 हजार रुपये का मुनाफा देकर उन्हें जाल में फंसा लिया। इसके बाद उनसे 11.50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। उन्होंने निवेश की गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा अलीगंज के इंद्रानगर निवासी रविंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को उन्हें व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। जालसाजों ने खुद को ग्राहक सेवा कर्मी बताकर अच्छे मुनाफे का वादा किया और छोटे निवेश पर लाभ भी दर्शाया। रविंद्र कुमार ने धीरे-धीरे 11.96 लाख रुपये निवेश कर दिए। 16 जनवरी को उन्हें अचानक ग्रुप से हटा दिया गया, तब उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव का कहना है कि जालसाजों ने जिन खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए थे, उसके बारे में बैंक से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed