फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two people died while going for rehearsal on yoga with pm modi

पीएम के साथ योग की रिहर्सल करने जा रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा

Tue, 20 Jun 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jun 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
two people died while going for rehearsal on yoga with pm modi
आकाश और प्रबीर
लखनऊ के गोमती नगर में शहीद पथ पर सोमवार सुबह इंदिरानगर निवासी आकाश शर्मा (26) और प्रबीर कुमार मलिक (18) की हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से योग करने रमाबाई मैदान जा रहे थे तभी पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक चालक उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। हादसे की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे का कहना है कि ट्रक चालक  की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक आकाश ने एमटेक किया था और आरओ बनाने वाली कंपनी केंट में रीजनल मैनेजर था जबकि प्रबीर ने इसी साल महानगर बॉयज से फर्स्ट डिवीजन में इंटर की परीक्षा पास की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश के पिता रमाशंकर नाइजीरिया में इंजीनियर हैं। वह यहां इंदिरानगर में मां सुमन व छोटी बहन आयुषि संग रहता था। प्रबीर भी आकाश के घर के पास ही रहता है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके पिता पीके मलिक रेलवे में गार्ड के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार में पिता के अलावा मां सुप्रिया और बड़ा भाई प्रभात है। 

पुलिस ने बताया कि करीब 4.30 बजे दोनों गोमती नगर इलाके में शहीद पथ पुल पर बने मंदिर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डिवाइडर में लगी जाली में फंस गई जबकि दोनों कई फीट हवा उछलकर सड़क पर गिर पड़े। ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।
 
कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आई बस में सवार सुमन व अन्य लोगों ने उन्हें खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवकों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

योग प्रशिक्षक हैं आकाश की मां

two people died while going for rehearsal on yoga with pm modi
yoga
सुमन योग प्रशिक्षक हैं और पीएम के साथ योग करने के लिए रमाबाई मैदान में आयोजित शिविर में एक ग्रुप की इंचार्ज हैं। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे से ही उन्होंने मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर लिया था। 

सभी लोगों को एक बस से रमाबाई मैदान जाना था। उनके बेटे आकाश ने बस से जाने के बजाए अपनी बाइक निकाल ली और पास ही रहने वाले प्रबीर को साथ बैठा लिया। उसने कहा कि नौ बजे ऑफिस पहुंचना है, इसलिए वह अपने वाहन से जाएगा। 
 
प्रबीर पढ़ने में तेज था। परिवारीजनों ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता था। उसने परीक्षा पास भी कर ली थी। 21 को बीटेक में दाखिले के लिए उसकी काउंसलिंग होनी है। उसका बड़ा भाई प्रभात भी आईसीआईसीआई बैंक में है।

आकाश और प्रबीर की मौत से दोनों परिवारों में कहर टूट पड़ा। आकाश की मां सुमन और प्रबीर की मां सुप्रिया बेहोश हो गईं। साथ के लोगों ने उन्हें संभाला। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर पहुंचे तो इलाके में रोना-पीटना मच गया। 

आकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। एमटेक करने के बाद कुछ ही महीने पहले उसकी नौकरी लगी थी। परिवारीजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। 

हालांकि, आकाश पहले छोटी बहन आयुषि की शादी कराना चाहता था। आयुषि आर्किटेक्ट है। परिवार के लोगों ने बताया कि आकाश के लिए कई रिश्ते आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed