{"_id":"62fb2ed44fd89c61c968c636","slug":"two-people-died-in-ramnagar-thana-kshetra-in-because-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, सूचना देने पर भी नहीं किया लाइन ब्रेकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, सूचना देने पर भी नहीं किया लाइन ब्रेकडाउन
Tue, 16 Aug 2022 11:17 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:17 AM IST
सार
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना देने पर भी बिजली विभाग ने लाइन ब्रेकडाउन नहीं किया और दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चक मार्ग पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर अधेड़ व किशोर की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रामनगर के ददौरा गांव से लालूपुर जाने वाले चकमार्ग के किनारे से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार की शाम आंधी और पानी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ इस लाइन पर गिरने से तार टूट कर चक मार्ग पर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।
विज्ञापन
मगर किसी भी कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर तार हटाना तो दूर विद्युत लाइन भी ब्रेकडाउन नहीं की। ऐसे में मंगलवार को खेत गए ददौरा गांव निवासी देशराज (50) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
देशराज को तड़पता देख दूर खड़ा लवकुश (15) को लगा कि वह पेड़ की डाल में फंस गया है। इस पर पहुंचकर वह देशराज का हाथ पकड़कर खींचने लगा। ऐसे में दोनों के विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही से काफी आक्रोशित थे। इसकी भनक लगते ही सीओ बीनू सिंह व थाना प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन फानन दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।