बेकाबू वाहनों ने ली क्लर्क समेत दो की जान, छात्रा जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हादसे में क्लर्क समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवारवालों ने उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के समाधा गांव निवासी संजीवन लाल (42) हसनगंज तहसील में क्लर्क थे। सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से बंथरा आ रहे थे। सई नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।
पुलिस ने शिनाख्त कराकर उन्हें ट्रॉमा पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। क्लर्क के परिवार में पत्नी मंजू व तीन बच्चे हैं।
ठोकर मार कर भाग निकला
वहीं, माल के मझुउवा गांव निवासी कि सान किशन पाल (40) रविवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। ट्रॉमा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान के घर में पत्नी मुरारी व पांच बच्चे हैं।
उधर, ठाकुरगंज के फरीदीनगर निवासी अशोक शुक्ला की बेटी सपना (17) लखनऊ पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी।
रिंग रोड चौकी के पास बेकाबू हाफ डाला ने साइकिल में ठोकर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक डाला छोड़कर भाग निकला। जानकारी पाकर पहुंचे परिवारवालों ने उसे निजी पहुंचाया।