फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two people died because of poisonous gas in sitapur.

सीतापुर में जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत

Thu, 04 Aug 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 04 Aug 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
two people died because of poisonous gas in sitapur.
विलाप करते मृतक के परिवारीजन - फोटो : amar ujala

सीतापुर जिले के पिसावां में बोरिंग के गड्ढे में मोटर बांधने उतरे दो सगे भाइयों की बृहस्पतिवार को जहरीली गैस से मौत हो गई। दोनों को गड्ढे से निकालने में भाई व भतीजा बेहोश हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम महोली अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की मौत गैस रिसाव की वजह से हुई है। गैस कौन सी है, इसका पता लगाया जा रहा है।

बिंदू (45) और उसका भाई छोटक्के (30) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धान की सिंचाई करने गए थे। उसी दौरान दोनों मोटर बांधने के लिए गड्ढे में उतरे। दोनों अचानक गश खाकर गिर पड़े।

विज्ञापन

बचाने के लिए गड्ढे में उतरे दो अन्य भी बेहोश

two people died because of poisonous gas in sitapur.

काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो उनका भाई गुलाब और बिंदू का बेटा सुमित (16) मुंह पर कपड़ा बांधकर गड्ढे में उतरे और दोनों को बाहर निकाला। इस बीच, गुलाब और सुमित भी बेहोश हो गए। परिवारवाले चारों को सीएचसी ले गए।

डॉक्टरों ने बिंदू व छोटक्के को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, जिला अस्पताल में गुलाब व सुमित भर्ती हैं। गुलाब की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed