{"_id":"68e6d1a7089fb122ce0aa454","slug":"two-people-convicted-of-stealing-taps-and-showers-were-sentenced-to-six-years-in-prison-lucknow-news-c-13-knp1002-1419370-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टोंटी और शॉवर चोरी करने के दो दोषियों को छह साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टोंटी और शॉवर चोरी करने के दो दोषियों को छह साल की कैद
Thu, 09 Oct 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के घर में घुसकर 60 टोंटी और छह शाॅवर चोरी करने के दो दोषियों मोहम्मद शफीक और मोहम्मद हलीम को एडीजे पीएन त्रिपाठी ने छह-छह साल की कैद और 18-18 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में दोनों आरोपियों ने जेल में रहने के दौरान जेलर के जरिये जुर्म इकबाल करने की अर्जी कोर्ट में भिजवाई थी। इसमें आरोपियों ने स्वीकार करते हुए कहा था कि दोनों से यह अपराध भूलवश हो गया था और आइंदा से कोई अपराध नहीं करेंगे।
अभियोजन के अनुसार वादी सदाशिव ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि वह हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के घर की देखभाल करते हैं। दो जून 2019 को वह किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। रात में आठ बजे वह वापस आकर बाथरूम गए तो पाया की वहां लगी सारी टोटियां गायब हैं। इस पर सदाशिव ने पूरे घर का निरीक्षण किया तो पता चला की छह बाथरूम और तीन रसोईघर में लगे कुल 60 टोंटियां गायब थीं। साथ ही चोरों ने घर के नौ दरवाजों के ताले तोड़ दिए थे और छह शाॅवर भी चुरा लिए थे।