फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two out of five complaints were resolved

Lucknow News: पांच शिकायतों में दो का समाधान

Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two out of five complaints were resolved
नगराम थाने में फरियाद सुनते अ​​धिकारी।
नगराम। नगराम थाने में आयोजित समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष विवेक चौधरी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस में राजस्व संबंधी कुल पांच मामलों में से दो का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

नगराम कस्बा निवासी विमलेश कुमारी ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर खुझौली निवासी हाफिज की पत्नी नजमा व बलसिंह खेड़ा निवासी हरीराम ने जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इस मामले में नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव ने राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा असली गढ़ी निवासी गुड्डा देवी ने शिकायती पत्र देते हुए फरियाद लगाई कि उनके गांव स्थित बंजर जमीन पर प्रधान के सहयोग से गांव का ही संदीप जबरन निर्माण क रहा है। इस मामले में तुरंत पुलिस व राजस्व टीम भेजकर अवैध निर्माण रुकवाकर मामले को निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed