फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new power plants will be built in Gomtinagar in 10 days.

Lucknow News: गोमतीनगर में 10 दिन में बनने लगेंगे दो नए बिजलीघर

Sat, 03 Jan 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two new power plants will be built in Gomtinagar in 10 days.
सर्वे करती टीम।
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में विशेष खंड और विनम्रखंड में दो नए बिजलीघर अगले दस दिनों के भीतर बनने लगेंगे। इसके तहत कंट्रोल रूम समेत अन्य सिविल कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों बिजलीघरों के चालू होने से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के अनुसार, दोनों बिजलीघरों पर लगभग 16-16 करोड़ रुपये यानी कुल 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्य है कि बिजलीघर अप्रैल तक चालू कर दिए जाएं। वहीं, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (सिविल) गगन बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल निर्माण पर करीब 2.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों बिजलीघरों के सिविल कार्य के लिए संयुक्त रूप से टेंडर जारी किया गया था।
विज्ञापन

निर्माण स्थल का सर्वे पूरा

मुख्य अभियंता ने बताया कि विशेष खंड और विनम्रखंड में जिन स्थानों पर बिजलीघरों का निर्माण होना है, वहां टीम ने मंगलवार और बुधवार को सर्वे पूरा कर लिया है। सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य से जुड़े इंजीनियरों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बिजलीघरों की ओवरलोडिंग होगी खत्म

गोमतीनगर एलटी और 11 केवी के अधिशासी अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि नए बिजलीघरों के चालू होने से विभूतिखंड, मंत्री आवास और विराजखंड स्थित बिजलीघरों पर लोड कम होगा। इससे गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी।

Iसिविल कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार निर्माण की तैयारी कर रहा है। दोनों बिजलीघरों को जून तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।I

I- हरीश बंसल, निदेशक (तकनीकी), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लखनऊI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article