{"_id":"10f44d85ce6816aa6273fba51ec1ee96","slug":"two-new-medical-college-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को दो और बड़ी सौगातें देने को तैयार अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को दो और बड़ी सौगातें देने को तैयार अखिलेश
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही दो और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नीकल स्टॉफ की कमी है और इस कमी को दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में बाल रोग विभाग के नए भवन के लोकार्पण उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि नये मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों के बनने से प्रदेश में एमबीबीएस की पांच सौ सीटें बढ़ेगी। प्रदेश में तीन कॉलेज खुलने जा रहे हैं और जल्द ही दो नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि झांसी में पांच सौ बेड का अस्पताल बनने जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर और सैफई में भी अस्तपाल बनाये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बहुत काम किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों के आंकड़ों के मामले में प्रदेश काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर साल 51 लाख बच्चे पैदा होते हैं और इसमें से 3 लाख बच्चों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब शिलान्यास और उद्घाटन ही होंगे।
यानी आम जनता को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। सरकार कई क्षेत्रों में काम कर रही है और इसलिए लोगों को कमी दिख रही है। जब काम होगा तभी कमियां दिखेंगी।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, औद्योगिक विकास के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
यादव ने कहा कि बलरामपुर में पिछले बीस साल में पुल नहीं बन पा रहा था और हमारी सरकार इसका निर्माण करा रही है। आने वाले समय में प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा प्लाई ओवर बनाए जाएंगे।
इस मौके पर प्रदेश केस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने कहा कि विभाग केअफसर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें प्रमोशन और पैसा मिलेगा। गड़बड़ काम करने वाले अफसरों को एक मौका दिया जा रहा है। अगर गलत काम किया, तो वह संस्पेंड किये जाएंगे।
अहमद हसन के बोल बोले नितिन अग्रवाल...
अकसर पूर्व की मायावती सरकार को स्वास्थ्य के मामले कोसने वाले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन आज कुछ खास नहीं बोले।
लेकिन उनके जूनियर यानी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बसपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने अपने संबोधन में एनआरएचएम घोटाले और अन्य घोटालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इस विभाग को पीछे धकेला है।