फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two new cng pump started in lucknow

लखनऊ में सीएनजी के दो नए पंप शुरू, कानपुर रोड और सुल्तानपुर रोड पर बने हैं स्टेशन

Thu, 14 Dec 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Dec 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
two new cng pump started in lucknow
बंथरा में शुरू हुआ सीएनजी पंप। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में लंबे समय से सीएनजी की किल्लत से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर। ग्रीन गैस कंपनी ने बंथरा स्थित कानपुर रोड पर आईओसी के एसएस फिलिंग स्टेशन और सुल्तानपुर रोड के आईओसी पंप कलावती फिलिंग स्टेशन पर दो नए बूस्टर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नागपुर विस्फोटक संस्थान से एनओसी के बाद चल रहे वितरण ट्रायल के सफल परीक्षण के बाद कंपनी ने बुधवार को इन पंपों से सीएनजी वितरण की घोषणा की। कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि दोनों ही पंपों की क्षमता रोजाना चार-चार हजार किग्रा सीएनजी सप्लाई की होगी।
विज्ञापन


इनके शुरू होने से अब सुल्तानपुर रोड हाइवे और कानपुर रोड हाइवे पर चलने वाले करीब तीन हजार छोटे-बड़े सीएनजी वाहनों को गैस के लिए दूर के पंपों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबग्गा के पंप से भी जल्द होगी सप्लाई

two new cng pump started in lucknow
कंपनी ने दुब्बगा में तीसरे प्रस्तावित सीएनजी पंप का संचालन भी साल के अंत तक शुरू करने की बात कही है। इसे भी विस्फोटक संस्थान से एनओसी मिलने के बाद कम्प्रेशर से वितरण टेस्टिंग का काम चल रहा है। अप्रैल में पेट्रोल-डीजल चोरी के मामले पकड़े जाने के बाद मड़ियांव व फैजाबाद रोड पर संचालित दो पंपों से सीएनजी का वितरण बंद हो गया था।

इसके बाद से ट्रांसगोमती के वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जून में डीएम कौशल राज शर्मा ने ग्रीन गैस कंपनी के साथ पेट्रोल सप्लाई से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों के आला अफसरों की बैठक बुलाकर राजधानी में सीएनजी सप्लाई को पंपों की संख्या शीघ्र बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके लिए प्रशासन ने जीजीएल की ओर से चिह्नित 14 पंपों पर सीएनजी स्टेशन चलाने को एनओसी भी दे दी थी। इसमें से ही दो पंपों पर नए सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed