हृदय रोगियों को स्वास्थ्य विभाग ने दी अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय रोगियों को समय पर इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग 32 लाख की दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस की खरीदारी करेगा। बजट नेशनल हेल्थ मिशन देगा।
एक एंबुलेंस केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी और दूसरी बलरामपुर अस्पताल को दी जाएगी। एंबुलेंस की मदद से हृदय रोगियों को एक से दूसरे अस्पताल या संस्थान में शिफ्ट किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, वेंटिलेटर ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट के तहत इस एंबुलेंस की खरीदारी की जाएगी। इसमें मरीज की शिफ्टिंग के दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ हृदय रोग की कई जांचें एंबुलेंस में ही संभव है।
एंबुलेंस में हैं ये सुविधाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि एंबुलेंस में कार्डियक मॉनीटर के साथ सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सिस्टम और फैबिलेटर लगा होगा। इससे मरीज की पल-पल के हालात को स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।
एएलएस एंबुलेंस कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से पीजीआई व केजीएमयू से कनेक्ट रहेगी। बाहर से आ रहे मरीज की पल-पल की जानकारी कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से संबंधित संस्थान के विभाग में तैनात डॉक्टरों को मिलती रहेगी।
मरीज की स्थिति को देखते हुए पहले से उसे इमरजेंसी ट्रीटमेंट देने के लिए टीमें तैयारी पूरी कर लेंगी। एंबुलेंस में इमरजेंसी केस के लिए हर समय एक कार्डियोलॉजिस्ट और एक पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।