फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two murdered in umribegganj in Gonda.

गोंडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, सपा नेता घायल, भाई समेत दो की मौत

Fri, 03 Apr 2020 09:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Two murdered in umribegganj in Gonda.
अस्पताल में भर्ती हमले घायल हुआ व्यक्ति। - फोटो : amar ujala

मनरेगा की मजदूरी में हेराफेरी की जांच करने उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के मजरे पूरे संगम पहुंची टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच, एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


जांच टीम तो किसी तरह जान बचाकर भाग गई, मगर हमलावरों ने सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह टिंटू के भाई समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में टिंटू समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल टिंटू को लखनऊ रेफर किया गया है। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सपा नेता टिंटू ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में हेराफेरी की शिकायत अधिकारियों से की थी। शिकायत की जांच करने विकास भवन पहुंची टीम मजदूरों के बयान दर्ज कर रही थी। इसी बीच, टिंटू अपने भाई देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह व सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी असलहों से लैस होकर वहां पहुंच गए। कहासुनी के बीच एक पक्ष ने रायफल व बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें टिंटू, देवेंद्र, कन्हैया पाठक समेत 7 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देवेंद्र व कन्हैया की इलाज के दौरान मौत हो गई। टिंटू को रेफर कर केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बाकी चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीआईजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी आरके नय्यर ने बताया कि मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed