फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more officers arrested in PF scam in UPPCL.

पीएफ घोटाला : ब्रोकरेज कंपनी के दो और अधिकारी गिरफ्तार, अब तक 16 कानून के शिकंजे में

Thu, 09 Jan 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Two more officers arrested in PF scam in UPPCL.

यूपीपीसीएल पीएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें ब्रोकरेज कंपनी एसएमसी के डिप्टी डायरेक्टर व एक अन्य अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीएफ घोटाले की जांच कर रहे ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को एसएमसी कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर आलोक गर्ग और महेश गुप्ता की भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


इन दोनों से ही ईओडब्ल्यू के जांच अधिकारियों ने कई राउंड पूछताछ की थी और डीएचएफएल में निवेश से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मांगे थे। सूत्रों का कहना है कि डीएचएफएल में किए गए निवेश में एसएमसी को पाक साफ माना जा रहा था, लेकिन अब इस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आने के बाद कंपनी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार

पीएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू आलोक गर्ग और महेश गुप्ता समेत अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा, वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी, ट्रस्ट के सचिव पीके गुप्ता, पीके गुप्ता का बेटा अभिनव गुप्ता व उसका साथी आशीष चौधरी व 9 अन्य लोग पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें तीन अलग अलग कंपनी के सीए भी शामिल हैं।

इस मामले में ईओडब्ल्यू यूपीपीसीएल के तत्कालीन चेयरमैन व प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल और हाल में हटाए गए उर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed