फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more lose eye sight bacause of poisonous wine.

जहरीली शराब से दो और की दुनिया में अंधेरा

Tue, 20 Jan 2015 12:48 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two more lose eye sight bacause of poisonous wine.

मलिहाबाद में जहरीली शराब पीने के बाद बीमार हुए दो और मरीजों की दुनिया में हमेशा के लिए अंधेरा छा गया। इन्हें मिलाकर अब तक सात मरीजों की आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वेंटिलेटर पर रखे तीन मरीजों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


मलिहाबाद के शराब पीड़ितों की जिंदगी समय के साथ दुश्वार होती जा रही है। ट्रॉमा में अब भी 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए अटौरा के जयकरन शर्मा (28) को चार दिन बाद हालत सुधरने पर छुट्टी दे दी गई थी। शुक्रवार को उसे अचानक धुंधला दिखने लगा।
विज्ञापन


आनन-फानन में ट्रॉमा लाए जाने पर डॉक्टरों ने आपदा प्रबंधन वार्ड में भर्ती कर लिया। जयकरन कहता है कि अब उसे बिल्कुल नहीं दिख रहा। पिता हरीलाल बेटे की हालत देख सुध-बुध खो चुके हैं। वहीं, तिवारीलाल (40) की दाहिनी आंख से दिखाई देना पूरी तरह बंद हो गया है जबकि बाईं आंख से धुंधला दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनार का रहने वाला राजू (38) वेंटिलेटर पर है और उसे भी धुंधला दिख रहा है। साफ न दिख पाने की बेचैनी ऐसी है कि वह अपनी अंगुलियां तक चबाने लगता है। पत्नी गीता को यही चिंता सताए जा रही है कि परिवार का गुजर बसर कैसे होगा।

जो डिस्चार्ज हुए, उन पर भी खतरा

Two more lose eye sight bacause of poisonous wine.

वहीं, वेंटिलेटर पर रखे गए तीन मरीजों में से शिव देवी (58) और कल्लू (42) की हालत नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि  इनकी किडनी और लिवर पर बुरा असर पड़ा है। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

डॉक्टरों का मानना है कि जो मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए हैं, उनको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जहरीली शराब से इनके ऑप्टिक नर्व को नुकसान हुआ है। दस दिन बाद कुछ लोगों को रोशनी संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में जिन मरीजों को धुंधलापन की शिकायत होती है, वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरी सलाह लें।

दोबारा पी तो अपंगता का भी खतरा

ट्रॉमा के मेडिसिन विभाग के डॉ. अविनाश अग्रवाल बताते हैं कि जो लोग रिकवर हो गए हैं, अगर वे दोबारा शराब का सेवन करते हैं तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। जहरीली शराब से उनके शरीर के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। दिमाग से लेकर आंख तक को नुकसान हुआ है।

ठीक होने के बाद शराब का सेवन करने पर डैमेज नर्व्स को अधिक नुकसान होने से अपंगता की शिकायत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed