फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two mlc bukkal nawab and yashwant resigned from samajwadi party

बुक्कल, यशवंत के बाद बसपा के MLC का भी इस्तीफा, थाम सकते हैं BJP का दामन

Mon, 31 Jul 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
two mlc bukkal nawab and yashwant resigned from samajwadi party
इस्तीफा सौंपते यशवंत सिंह

अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही यूपी के सियासी महौल में घमासान शुरू हो गया। आज सुबह सपा के दो एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह के बाद बसपा के जयवीर सिंह ने भी सभापति को अपना इस्तीफा सौंप ‌दिया। सपा के मधुकर जेटली के इस्तीफे की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


ये भी संभावना व्यक्त की जा रही है आज दोपहर तक ये सभी एमएलसी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा सौंपने के बाद बुक्कल नवाब ने प्रेस से बात करते हुए भाजपा से जुड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- योगी ने अहसास कराया हम जात‌ि में बैकवर्ड, भाजपा ने एमएलसी-एमएलए को द‌िया लालच
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके साथ जाने में कोई बुराई नहीं है। बुक्कल नवाब ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले एक साल से काफी घुटन महसूस कर रहा था। समाजवादी पार्टी सिर्फ समाजवादी अखाड़ा बन कर रह जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मधुकर जेटली भी सभापति को इस्तीफा सौंप सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मुकाबला करो, बीजेपी सरकार के मुंह में खून लग चुका है: मायावती

आपको बता दें कि बुक्कल नवाब का नाम गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में भी आया है। बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई 2022 तक था। मधुकर जेटली का कार्यकाल 28 अप्रैल 2022 तक है। ये तीनों एमएलसी मुलायम सिंह के करीबी बताए जाते हैं और अखिलेश से खुश नहीं थे। बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पार्टी छोड़ते ही बुक्कल ने उगला जहर, बोले-समाजवादी ‘पार्टी’ नहीं ‘अखाड़ा’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed