फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two million population at risk of water crisis

20 लाख लोगों को झेलना पड़ सकता है जल संकट

Thu, 08 May 2014 07:54 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 May 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Two million population at risk of water crisis

गोमती का जलस्तर इस समय खतरे के निशान (345.7 फुट) पर है। इससे नीचे जाते ही जलकल विभाग के पंप गोमती से पानी नहीं खींच पाएंगे।

विज्ञापन

गर्मी के बढ़ने के साथ ही गोमती नदी का जल स्तर घट गया है। इससे शहर में भीषण पेजयल संकट पैदा होने का खतरा पैदा हो गया है।

गोमती का जलस्तर गिरने से शहर की 60 प्रतिशत आबादी (20 लाख) प्रभावित होगी। गोमती का जलस्तर इस समय खतरे के निशान (345.7 फुट) पर पहुंच गया है।

इससे नीचे जाते ही जलकल विभाग के पंप गोमती नदी से पानी नहीं खींच पाएंगे और ऐशबाग व बालागंज जलकल को आपूर्ति मुश्किल हो जाएगी।

इसको देखते हुए जलकल विभाग ने डीएम की ओर से मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग को गोमती में पानी छोड़ने के लिए पत्र भिजवाया है।

शहर की साठ प्रतिशत आबादी को जलकल विभाग ऐशबाग व बालागंज जलकल से पेजयल की आपूर्ति करता है।

यह दोनों जलकल पूरी तरह से गोमती नदी से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं।

ठाकुरगंज में गऊघाट पंपिंग स्टेशन गोमती से पानी पंप कर इन दोनों जलकलों को भेजता है। जहां से शोधन के बाद पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

गऊघाट पम्पिंग स्टेशन के पंप तभी तक नदी से पानी खींच पाते हैं जब नदी का जलस्तर 345.7 फुट तक रहता है।

जल स्तर इससे नीचे 345 तक आते ही पँप नदी से पानी नहीं खींच पाते हैं।

इस समय गोमती का जल स्तर 345.7 फुट है और यदि नीचे गया तो गर्मी के इस मौसम में शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मच जाएगा।

इसको लेकर जलकल विभाग के अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मसला उठा।

इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग को गोमती नदी में जल्द पानी छोड़ने को लेकर पत्र लिखा गया है।

गोमती का जलस्तर खतरे के निशान तक  आते ही पानी के साथ मिट्टी भी आने लगी है।

इसके कारण जलकल विभाग को पेयजल शोधन में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जलकल विभाग के काफी प्रयास के बाद भी पानी में मटमैलापन रह जा रहा है।

हालांकि जलकल विभाग के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पानी पूरी तरह शोधित करके ही आपूर्ति किया जा रहा है।

पुराने लखनऊ सहित शहर की आधे से अधिक आबादी को पेयजल की आपूर्ति बालागंज व ऐशबाग जलकल से की जाती है।

इन दोनों जलक ल से करीब दर्जन भर जोनल पंपिंग स्टेशन जुड़े हैं। ऐशबाग व बालागंज जलकल के ठप होते ही यह जोनल पंपिंग स्टेशन ठप हो जाएंगे।

इससे जोनल पंपिंग स्टेशन से जुुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाएगी। ऐशबाग जलकल से जो जोनल पंपिंग स्टेशन जुड़े उनमें राजेंद्र नगर, हैवलक रोड, मीराबाई मार्ग, केकेसी व लालबाग हैं।

बालागंज जलकल से राधा ग्राम, विक्टोरिया, कश्मीरी मोहल्ला, राजाजीपुरम व पतंग पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed