{"_id":"60170ed98ebc3e52e90724fd","slug":"two-lakhes-fraud-with-woman-lucknow-news-lko5625534166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर लगाने के बहाने दो लाख की चूड़ियां ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर लगाने के बहाने दो लाख की चूड़ियां ले उड़े टप्पेबाज
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के तहसीनगंज में कोरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर पहुंचे टप्पेबाजों ने वैशाली नाम की महिला को सैनिटाइजर लगवाया। इसके बाद सोने की चूड़ियाें का रंग उतरने का झांसा देकर कलाई से निकलवाकर भाग गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं महानगर में भी महिला से टप्पेबाजों ने उसके जेवर उतरवा लिए।
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक, तहसीनगंज निवासी वैशाली शनिवार शाम घर पर अकेली थीं। इस बीच दो युवक कोरियर देने के बहाने पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर दस्तक होने पर वैशाली बाहर निकलीं तो उन्होंने कहा कि कोरियर ले लीजिए। कोरियर बॉक्स देने के पहले टप्पेबाजों ने कहा कि आप हाथ सैनिटाइज कर लें। वैशाली घर के अंदर जाने लगी तो दोनों ने खुद अपने पास से सैनिटाइजर निकलाकर उनके हाथ पर डाल दिया। इसके बाद वैशाली के हाथ से रंग छूटा तो टप्पेबाजों ने उनसे कहा कि सैनिटाइजर लगाने पर सोने का रंग छूटता है। चूड़ी ठीक कराने का झांसा देकर उनकी चूड़ी उतरवाकर हाथ में ले ली। इसके बाद बॉक्स हाथ में थमा दिया।
वैशाली जब तक कुछ समझ पाती टप्पेबाज कुछ दूर खड़ी अपनी बाइक के पास पहुंचे और भाग निकले। वैशाली के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने टप्पेबाजों का पीछा किया पर उसे पकड़ नहीं सके। पीड़िता के मुताबिक, चूड़ियां दो लाख रुपये की थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वहीं महानगर में महिला से भी टप्पेबाजी की वारदात हुई। पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने उससे बातचीत की। कहा कि परिवारीजनों के परिचित हैं। उन्होंने महिला से सोने के जेवर उतरवाए और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।