{"_id":"68d0ac8b365a181cef0ba73e","slug":"two-lakh-people-will-face-power-cuts-today-in-lucknow-know-time-and-affected-areas-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज दो लाख की आबादी झेलेगी बिजली कटौती, जानें कितने घंटे नहीं मिलेगी सप्लाई; कौन से हैं क्षेत्र?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज दो लाख की आबादी झेलेगी बिजली कटौती, जानें कितने घंटे नहीं मिलेगी सप्लाई; कौन से हैं क्षेत्र?
Mon, 22 Sep 2025 07:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:25 AM IST
सार
लखनऊ में सोमवार को दो लाख की आबादी को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आगे पढ़ें और जानें कितने घंटे तक सप्लाई नहीं मिलेगी? कौन से क्षेत्र प्रभावित होंगे?
विज्ञापन
गर्मी के बीच बिजली की कटौती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते बिजली कटेगी। इससे दो लाख की आबादी प्रभावित होगी। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद की जाएगी।
विज्ञापन
एक्सईएन विशाल वर्मा के मुताबिक इस दौरान अनुरक्षण माह के तहत उपकेंद्र के यार्ड, पॉवर ट्रांसफार्मर एवं 11 हजार वोल्ट के फीडर पर कार्य कराए जाएंगे। इससे पारा, आवास विकास, ज्ञानेंद्र विहार, मायापुरम, कुंदन विहार, राजनगर, जेबी गार्डन, पांच बंदर मंदिर, राम विहार कॉलोनी, शांति शिक्षा निकेतन, तिकोनिया, डिप्टी खेड़ा, अर्जुन विहार, शुक्ला विहार, रजा नगर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
यहां इतनी देर बंद रहेगी सप्लाई
इसी प्रकार अहिबरनपुर उपकेंद्र के कदम रसूल व बादशाह जी बाग व आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के शंकरपुर गांव, लारी पैकेज एवं आसपास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक और निरालानगर उपकेंद्र के रामकृष्ण मार्ग इलाके की बिजली दोपहर 2:45 से शाम 4:45 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन