{"_id":"69a9ee7f0790b28f9208ef5d","slug":"two-lakh-house-owners-have-not-yet-paid-house-tax-lucknow-news-c-13-lko1096-1629055-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो लाख भवनस्वामियों ने अभी नहीं जमा किया गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो लाख भवनस्वामियों ने अभी नहीं जमा किया गृहकर
विज्ञापन
नगर निगम।
लखनऊ। शहर में करीब दो लाख भवनस्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। यदि 31 मार्च तक यह टैक्स जमा नहीं करेंगे, तो पहली अप्रैल से उन पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज लग जाएगा।
नगर निगम में इस समय 7.58 लाख भवन गृहकर रिकाॅर्ड में दर्ज हैं, जिनमें से चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 5.58 लाख ने ही गृहकर जमा किया है। चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। यदि इस दौरान बचे करीब दो लाख भवनस्वामी गृहकर जमा नहीं कर पाए तो एक अप्रैल से उन पर 12 प्रतिशत ब्याज लग जाएगा।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि शहरवासी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म व्हाट्सएप से भी गृहकर जमा कर सकते हैं। भवनस्वामियों के पंंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मेसेज भेजा जा रहा, जिसमें ऑनलाइन गृहकर जमा करने का लिंक भी रहता है। इसके अलावा भवनस्वामी इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिये भी ऑनलाइन गृहकर का भुगतान नगर निगम के वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाकर भी कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये भी बकायेदारों को गृहकर की सूचना भेजी जा रही थी, इसमें नगर निगम की वेबसाइट का लिंक भी गृहकर जमा करने के लिए दिया जाता था।