{"_id":"6924ca90e52c75c6b20f8d61","slug":"two-kilometer-long-traffic-jam-on-kanpur-road-in-alambagh-lucknow-news-c-13-knp1002-1487146-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आलमबाग में कानपुर रोड पर लगा दो किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आलमबाग में कानपुर रोड पर लगा दो किमी लंबा जाम
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां और परेशान लोग।
सरोजनीनगर। आलमबाग के अवध चौराहे पर अंडरपास निर्माण के दौरान सोमवार शाम पेयजल पाइपलाइन फटने से सरोजनीनगर से चारबाग की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। इससे कानपुर रोड पर करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। रात 9 बजे तक जारी जाम के चलते आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
अवध चौराहे पर बुद्धेश्वर दिशा से वीआईपी रोड को जोड़ने के लिए अंडरपास निर्माण चल रहा है। सोमवार को कार्य के दौरान पाइपलाइन फटने से सड़क धंसने की आशंका पैदा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कृष्णानगर से आलमबाग तथा चारबाग की ओर जाने वाले यातायात को पूरी तरह रोक दिया। परिणामस्वरूप सरोजनीनगर से आलमबाग की ओर जाने वाली पटरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह डायवर्जन लगाया गया और वाहनों को चुंगी व शहीद पथ की ओर मोड़ा गया। इससे कानपुर रोड पर शहीद पथ तिराहा से हज हाउस तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना गंभीर था कि एंबुलेंस तक घंटों तक फंसी रहीं, जिससे मरीजों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
ट्रैफिक पुलिस के साथ सरोजनीनगर पुलिस भी लगातार मशक्कत करती रही, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के चलते रात 9 बजे तक भी यातायात सामान्य नहीं हो सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मार्ग को पूर्ण रूप से सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा। सरोजनीनगर के थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि जाम नियंत्रित कर लिया गया है। तीन-चार दिन तक डायवर्जन लागू रहेगा।