{"_id":"6048fb738ebc3ecfdd54236d","slug":"two-ips-officers-will-go-on-central-deputation-akhilesh-chaurasia-returns-from-central-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाएंगे दो आईपीएस अधिकारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अखिलेश चौरसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाएंगे दो आईपीएस अधिकारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अखिलेश चौरसिया
Wed, 10 Mar 2021 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र ने 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार और 1997 बैच के आईपीएस भगवान स्वरूप को आईजी या इसके बराबर बाले पद के लिए सूचीबद्ध किया है। प्रवीण कुमार मौजूदा में मेरठ में आईजी के पद पर तैनात हैं। जबकि भगवान स्वरूप गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में तैनात रहे 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश चौरसिया अपने मूल काडर यूपी में लौट आए हैं। चौरसिया उस समय विवादों में घिर गए थे, जब उनकी पत्नी स्फूर्ति मिश्रा ने उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इसके बाद चौरसिया को सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट से दिल्ली बुलाया गया और फिर मूल कॉडर में भेज दिया गया।