फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two injured in stray dog attack, people chased them away and saved their lives

Lucknow News: आवारा कुत्तों के हमले में दो हुए घायल, लोगों ने दौड़ाया तो बची जान

Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two injured in stray dog attack, people chased them away and saved their lives
कुत्तों के हमले में जख्मी आशुतोष।
लखनऊ/मलिहाबाद। अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को आवारा कुत्तों ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। रायबरेली रोड की इंद्रपुरी कॉलोनी में 37 साल के एक आदमी का पैर नोच लिया, वहीं, मलिहाबाद क्षेत्र के मवई कला गांव की एक युवती पर भी हमला कर कुत्तों ने घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

रायबरेली रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में 37 वर्षीय आशुतोष सिंह पर आवारा कुत्ते ने उस वक्त हमला किया, जब वह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। कुत्ते ने उनके पैर में कई जगह गहरे घाव कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया। स्थानीय लोग उन्हें खून से लथपथ हालत में पीजीआई की इमरजेंसी ले गए, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेजा गया। पीड़ित ने बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों का झुंड अक्सर घूमता रहता है। इससे पहले भी कई लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाराज स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बकरियां चरा रही युवती पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला
मलिहाबाद क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी बाबूलाल की बेटी रामावती (20) मंगलवार को बकरियां चराने गई थी। आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला बोल दिया। रामावती बकरियों को बचाने दौड़ीं तो कुत्ते हमलावर हो गए और रामावती को कई जगह काट लिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और रामावती को अस्पताल भेजा। आवारा कुत्तों से गांव के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी पर हमला करके घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iकुत्ते के काटने की जानकारी नगर निगम को किसी ने नहीं दी है। जहां का मामला बताया जा रहा है, वहां टीम को भेजा जाएगा और कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।I
I- डाॅ. अभिनव वर्मा, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article