{"_id":"606193fe8ebc3ed3a34097ad","slug":"two-injured-in-a-firing-incident-in-krishna-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कृष्णानगर में मामूली विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: कृष्णानगर में मामूली विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल
Tue, 30 Mar 2021 04:41 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 30 Mar 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में सोमवार को होली के दौरान मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक को गोली लगी है जबकि पैर में गोली लगने से एक राहगीर भी घायल हो गया। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक कृष्णानगर इलाके में सोमवार को होली के दौरान रंग डालने को लेकर कहासुनी होने पर विवेक लखवानी उर्फ विक्की नाम के युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हमले में राकेश पांडे को गर्दन में गोली लगी है जबकि उधर से गुजर रहे राहगीर असलम के भी पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जबकि आरोपी विवेक और विक्की को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उधर डॉक्टरों के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक उर्फ विकी का फर्नीचर का शोरूम है। आरोपी के बड़े भाई का बच्चा होली खेल रहा था। तभी राकेश पांडे ने उसे डांट फटकार दिया। इसी बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद विवेक ने सात राउंड फायरिंग कर दी।